1. नीति एवं मॉडल फ्रेमवर्क का विकास
AFPO Development Council (AFDC) द्वारा जिला प्रमोशन एजेंसी (DPA) मॉडल हेतु नीति-आधारित, व्यावहारिक एवं सरकारी दिशानिर्देशों के अनुरूप उद्यम फ्रेमवर्क विकसित किया जाता है।
2. SOP (Standard Operating Procedures) का निर्माण
सभी स्तरों (State, District, Block एवं Panchayat) पर संचालन को एकरूप, पारदर्शी एवं गुणवत्ता-आधारित बनाए रखने हेतु मानक संचालन प्रक्रियाएँ (SOPs) तैयार की जाती हैं।
3. डिजिटल प्लेटफॉर्म एवं सिस्टम सपोर्ट
AFDC द्वारा डिजिटल प्लेटफॉर्म, CRM सिस्टम एवं रिपोर्टिंग मैकेनिज्म उपलब्ध कराया जाता है, जिससे सेवाओं की निगरानी, डेटा प्रबंधन एवं पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके।
4. प्रशिक्षण, क्षमता निर्माण एवं सर्टिफिकेशन
AFDC द्वारा DPA, BPA एवं ग्रामीण उद्यम केंद्रों के लिए संरचित प्रशिक्षण कार्यक्रम, क्षमता निर्माण एवं आवश्यक सर्टिफिकेशन प्रदान किए जाते हैं।
5. निगरानी एवं मूल्यांकन
DPA एवं BPA के कार्यों की नियमित निगरानी, प्रदर्शन मूल्यांकन एवं सुधारात्मक मार्गदर्शन AFDC की प्रमुख जिम्मेदारी है।
AFDC की भूमिका केवल एक संचालन संस्था की नहीं, बल्कि नीति निर्माता, तकनीकी मार्गदर्शक एवं गुणवत्ता नियंत्रक के रूप में है। यह भूमिका DPA मॉडल को संगठित, विश्वसनीय एवं दीर्घकालिक रूप से सफल बनाने में केंद्रीय आधार प्रदान करती है।