Loading... ई-मेल : supportafdci.in@afdcgov.org हेल्पलाइन नंबर: 01169311026
सेवाओं, संचालन, आय एवं कानूनी प्रश्न – FAQ AFDC FPO CM युवा ग्रामीण उद्यम केंद्र

C. सेवाओं एवं संचालन से जुड़े प्रश्न

Q11. केंद्र से कौन-कौन सी सेवाएं मिलेंगी?

मुख्य रूप से:

  • Soil Testing Laboratory
  • Agriculture Drone Services
  • Solar System Solutions
  • Hydroponic / Aeroponic Setup
  • E-Shop (Agri Input & Services)
  • डिजिटल सेवाएं

Q12. क्या सभी सेवाएं अनिवार्य हैं?

सेवाओं का चयन स्थानीय आवश्यकता एवं AFDC दिशानिर्देशों के अनुसार किया जाता है।

Q13. संचालन के लिए प्रशिक्षण मिलेगा?

हाँ, AFDC द्वारा प्रारंभिक प्रशिक्षण एवं तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।

Q14. क्या संचालन के दौरान सहायता मिलती रहेगी?

हाँ, डिजिटल एवं फील्ड सपोर्ट समय-समय पर उपलब्ध कराया जाएगा।

Q15. क्या केंद्र किसी और नाम से चलाया जा सकता है?

नहीं। केंद्र को AFDC ब्रांड गाइडलाइन के अनुसार ही संचालित करना होगा।

D. आय, लाभ एवं जोखिम से जुड़े प्रश्न

Q16. अनुमानित आय कितनी हो सकती है?

अनुमानित ₹6–7 लाख प्रतिवर्ष आय सेवा उपयोग, क्षेत्रीय मांग एवं संचालन क्षमता पर निर्भर करती है।

Q17. क्या आय या लाभ की गारंटी है?

निवेश वापस न होने की स्थिति में 25 महीनों में 50% रिटर्न की एग्रीमेंट आधारित शर्त लागू होती है।

Q18. नुकसान होने पर जिम्मेदारी किसकी होगी?

उद्यम का संचालन फ्रेंचाइज़ी धारक की जिम्मेदारी होगी। AFDC केवल मार्गदर्शन एवं सपोर्ट प्रदान करता है।

E. कानूनी एवं एग्रीमेंट संबंधी प्रश्न

Q19. फ्रेंचाइज़ी की अवधि कितनी होगी?

अवधि AFDC नीति एवं एग्रीमेंट शर्तों के अनुसार निर्धारित होगी।

Q20. क्या फ्रेंचाइज़ी ट्रांसफर की जा सकती है?

नहीं। AFDC की पूर्व लिखित अनुमति के बिना फ्रेंचाइज़ी ट्रांसफर नहीं की जा सकती।

Q21. विवाद की स्थिति में क्या प्रक्रिया होगी?

विवाद निवारण एग्रीमेंट में उल्लिखित शर्तों एवं लागू कानूनों के अनुसार किया जाएगा।

F. अन्य सामान्य प्रश्न

Q22. क्या यह मॉडल ग्रामीण क्षेत्र के लिए उपयुक्त है?

हाँ, यह मॉडल विशेष रूप से ग्रामीण एवं अर्ध-शहरी क्षेत्रों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

Q23. क्या सरकारी अधिकारी AFDC के कर्मचारी हैं?

जिला उद्योग केंद्र के अधिकारी राज्य सरकार के अधिकारी होते हैं। AFDC, बैंक एवं विभागीय अधिकारी मिलकर समन्वय के साथ कार्य करते हैं।

Q24. क्या भविष्य में नई सेवाएं जुड़ सकती हैं?

हाँ, AFDC नीति एवं सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुसार नई सेवाएं जोड़ी जा सकती हैं।

Q25. अंतिम स्वीकृति किसकी होती है?

ऋण, सब्सिडी एवं योजना लाभ की अंतिम स्वीकृति संबंधित बैंक एवं सक्षम सरकारी प्राधिकारी द्वारा दी जाती है।